बलिया, अगस्त 23 -- Balia News: बलिया, संवाददता। उमसभरी गर्मी के बीच के शहर से गांव तक बिजली की बदहाल आपूर्ति लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। विभागीय लापरवाही के कारण आपूर्ति का सरकारी फरमान सतही धरातल पर हवा-हवाई साबित हो रहा है। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे की जगह मुश्किल से 12 से 14 घंटे बिजली मिल रही है, वह भी वोल्टेज बेहद कम होने से लोगों के घरों में लगे पंखा, कूलर आदि शोपीस बनकर रह गए हैं। अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं का आक्रोश गहराता जा रहा है। पूर हिसं के अनुसार बरसात के उमसभरी गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल बिजली आपूर्ति ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अंधाधुंध बिजली कटौती, लो वोल्टेज और लगातार ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया है, ग्रामीण पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदेश सरकार द्वारा ...