Balia News: 23.75 करोड़ से बनेगा सीसीयू, कल मंत्री करेंगे भूमिपूजन
बलिया, जुलाई 10 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जनपद की 40 लाख से अधिक की आबादी को अब ब्रेन और हार्ट के साथ ही अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज की व्यवस्था उपलब्ध होने लगेगी। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में 50 बेड के अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण होगा। इसमें 23 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च होंगे। लम्बे समय से प्रस्तावित कार्य का शिलान्यास रविवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैयारियां जोरों पर है।
सीसीयू की विशेषताएँ जिला अस्पताल में बनने वाले सीसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट, मानिटरिंग सिस्टम, आक्सीजन सप्लाई, इमरजेंसी मेडिकेशन और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था होगी। इसमें हार्ट, ब्रेन स्ट्रोक, एक्सीडेंट और अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज हो सकेगा। सीसीयू के लिए पूर्व में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.