Balia News: 22 में से महज दो शिकायतों का निपटारा
बलिया, जुलाई 25 -- Balia News: बैरिया। स्थानीय थाने पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आये कुल 22 प्रार्थना पत्रों में से केवल दो का मौके पर निपटारा हो सका। शेष 20 मामलों की जांच कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। बताया जाता है कि सबसे अधिक जमीन से जुड़े शिकायतें थीं। रानीगंज निवासी दीपक वर्मा, टोला फतेह राय निवासी जवाहर यादव, लीला छपरा निवासी रामविलास, बकुल्हा निवासी संदीप साहु, बैरिया निवासी मीना देवी, चकिया निवासी बासमती देवी, जमालपुर निवासी हरिशंकर प्रसाद, कोटवा निवासी मीना सिंह आदि ने जमीन से जुड़े आवेदन दिया था। इस मौके पर एसडीएम शशिभूषण, नायब तहसीलदार अनिल यादव, एसओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: 285 में मात्र 20 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.