Balia News: 20 घंटों से दो सौ गांवों की बिजली गुल
बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले की बदहाल बिजली आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इसके कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शहर, कस्बा और गांव तक की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। उपभोक्ताओं के राहत के लिए विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाएं, कंट्रोल रूम और 1912 पर की जाने वाली शिकायतें बेमतलब साबित हो रही है। बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। बरसात के कारण विद्युत वितरण खंड चतुर्थ बैरिया से जुड़े करीब दो सौ गांव की लगभग तीन लाख आबादी 20 घंटे से अंधेरे में है।शहर में रोजाना तीन से चार घंटे की अघोषित कटौती और लगातार ट्रिपिंग जारी है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी खराबी, ओवरलोडिंग और फॉल्ट के चलते कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रह रही है। रविवार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.