Balia News: 2.40 करोड़ से बनेगा बांसडीह नपं कार्यालय
बलिया, अगस्त 26 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए बुधवार को चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से भूमि पूजन किया। सरकार के नगरोदय योजना से स्वीकृत दो करोड़ 40 लाख से बनने वाला यह कार्यालय आधुनिक सुविधायुक्त दो मंजिला होगा। भवन निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस को एक साल में पूर्ण करने के शर्त के साथ दी गई है। आधुनिक कार्यालय बनने से नगरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने बताया कि नए भवन में मीटिंग हाल, नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी (ईओ) का कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष और लिपिक कार्यालय अलग-अलग बनेगा। इसके अलावा प्रथम तल पर अधिशासी अधिकारी का आवास बनेगा। भवन में टायलेट, ड्रेनेज सिस्टम, वाटर हार्वेस्टिंग आदि भी बनेगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.