Balia News: 19 सितम्बर को मनेगा गणिनाथ पूजनोत्सव
बलिया, अगस्त 16 -- Balia News: रसड़ा। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की मासिक बैठक व सहभोज कार्यक्रम शनिवार की रात गणिनाथ मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। इसमें संत शिरोमणि श्री श्री 1008 मद्धेशिया समाज के कुलगुरू गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव व पूजनोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई। बाबा गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव व पूजनोत्सव कार्यक्रम 19 सितंबर को मनाया जाएगा। वैश्य समाज के युवा नगर व ब्लाक अध्यक्ष दिलीप मद्धेशिया ने बताया कि पूजनोत्सव कार्यक्रम पहले से भी और भव्य मनाया जायेगा। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 12 सितम्बर को सामान्य ज्ञान गौरव प्रतियोगिता, चित्रकला व मेंहदी प्रतियोगिता और 17 सितम्बर को अखण्ड रामायण पाठ तथा 19 सितम्बर को बाबा गणिनाथ महाराज का जन्मोत्सव व पूजनोत्सव कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके पर अशोक मद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.