बलिया, अगस्त 11 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को जिले में देशभक्ति का रंग देखने को मिलेगा। इसे लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई। डीएम ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह 8 बजे सभी सरकारी कार्यालयों एवं गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे चंद्रशेखर उद्यान में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए को ...