बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: रेवती। क्षेत्र के छेड़ी पुलिया के पास से पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान 13 गोवंश के साथ मनियर क्षेत्र के बड़ागांव खुटहां निवासी अरुण प्रताप गोंड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है। पिकअप और टाटा मैजिक गाड़ी गाड़ियों से मवेशियों को बिहार तस्करी कर ले जा रहे तस्करों की सूचना सूचना मिलते ही एसआई रमाशंकर यादव की टीम ने नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। दूसरी ओर इस मामले में फरार सिकन्दरपुर क्षेत्र के चड़वा निवासी रवि राय को एसआई सचिन ने मुनछपरा से गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...