Balia News: 123 केंद्रों पर 1013 ने दी साक्षरता परीक्षा
बलिया, सितम्बर 20 -- Balia News: नवानगर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के 123 केंद्रों पर रविवार को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षर महिला एवं पुरुषों के लिए प्रथम मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा कराई गई। इसमें कुल 1013 परीक्षार्थियों ने इम्तहान दिया। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित था। परीक्षा में पढ़ने और लिखने के लिए 50-50 अंक तथा गणित के लिए 50 अंक निर्धारित थे। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित केंद्रों पर हुई। शासन के निर्देश के अनुसार उल्लास ऐप के माध्यम से चिन्हित 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों के साथ ही पूर्व वर्षों में आयोजित साक्षरता परीक्षाओं में असफल अभ्यर्थियों को भी परीक्षा में शामिल कराया गया। यह भी पढ़ें- उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत साक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.