बलिया, अक्टूबर 21 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिले के मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार आलेख्य सूची तैयार कराई गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन 19 अक्तूबर को कर दिया गया है। प्रकाशित सूची पर आम जनता, राजनीतिक दलों तथा संबंधित पक्षों से 26 अक्तूबर से पहले आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।बताया कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1200 मतदाताओं के आधार पर किया जाना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। यदि किसी विशेष परिस्थिति में तीन सौ से कम मतदाताओं वाले मतदेय स्थल को बनाए रखना आवश्यक होगा, तो उसके औचित्य का स्पष्ट उल्लेख प्रस्ताव में करना होगा। यह ...