Balia News: 11 वर्ष की बालिका से 75 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म
बलिया, सितम्बर 3 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। करीब 11 साल की बालिका के साथ 75 साल के वृद्ध ने बुधवार को दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर थाने पहुंचे परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट समेत अन्य कई धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपी का चालान कर दिया।इलाके के एक गांव का रहने वाला वृद्ध किराना की दुकान चलाता है। बुधवार को बालिका उसकी दुकान पर कोई सामान खरीदने पहुंची। लड़की को अकेला देखकर वृद्ध टॉपी-बिस्कुट का लालच देकर दुकान के अंदर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के वक्त लड़की के माता-पिता किसी कार्य से बाहर गये थे। उनके आने के बाद पीड़िता ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। परिवार के लोग लड़की को लेकर देर शाम थाने पर पहुंचे और पुलिस को घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.