बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बांसडीहरोड। इलाके के गोठहुली निवासी अनुराग पाठक की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। अनुराग ने पुलिस को बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की रात अरविंद गोंड, बिट्टु, सिंटू, अजीत गोंड, संतोष यादव, दीपू वर्मा, मंटू गोंड, चंदन गोंड, ध्रुव गोंड, रोहित गोंड और घनश्याम गोंड ने घर में घुसकर मुझे, मेरी मां, बहन और भाई पर हमला कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...