बलिया, अगस्त 29 -- Balia News: बैरिया। रानीगंज-सुरेमनपुर मार्ग पर बैरिया थाने के सामने बने शहीद स्मारक पर 101 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लहरायेगा। नगर पंचायत की ओर से लगाये गये तिरंगा झंडा का उद्घाटन 30 अगस्त यानि आज रविवार को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर करेंगे। यह जानकारी देते हुए नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने बताया कि 18 अगस्त 1942 को वीर अमर सपूतों ने बैरिया थाने पर लगे गुलामी के प्रतीक यूनियन जैक को उतार फेंका था तथा थाने पर तिरंगा फहरा दिया था। शहीद स्मारक पर शहीदों के सम्मान में 101 फिट ऊंचा 30 फिट लम्बा व 20 फिट चौड़ा तिरंगा स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से शहीद स्मारक पर सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...