बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। 'जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव' के क्लस्टर दो की प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को चंद्रशेखर स्टेडियम पियरिया में हुआ। नगर पंचायत चितबड़ागांव के चेयरमैन अमरजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पूर्व मंत्री एवं खेल महोत्सव के आयोजक उपेंद्र तिवारी और अमरजीत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण किया। जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में किसान इंटर कॉलेज, जगदीशपुर ने पियरिया को 13-09 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में सिंहाचवर ने 12-08 से किसान इंटर कॉलेज को पराजित कर फाइनल अपने नाम किया।

एथलेटिक्स और रस्साकस्सी के मुकाबले एथलेटिक्स में 100 मीटर जूनियर बालिका में ज्योति गुप्ता प्रथम, नमिशा यादव द्वितीय व...