बलिया, अगस्त 12 -- Balia News: बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी के प्रस्ताव पर लोकसभा क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाभार्थियों के उपचार के लिए 18.65 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है।

स्वीकृत राशि के लाभार्थी सांसद विद्यार्थी ने बताया कि स्वीकृत धनराशि में सिकंदरपुर क्षेत्र के दुगोली निवासी शशिकांत पांडेय को 2.50 लाख, चक बहाउद्दीन निवासी अमरनाथ चौहान को 1.25 लाख, बांसडीह के सूर्यपुरा निवासी रामायण चौहान को 2.50 लाख, गोर पोखर निवासी राजेंद्र गिरी को 1.25 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस क्रम में नगरा निवासी सीता गुप्ता को 2.50 लाख, भीमपुरा नंबर दो निवासी सोनी को एक लाख, इंदासो निवासी नमो नारायण चौहान को एक लाख, रसीदपुर निवासी गोकुल को 2.50 लाख, सेमरी निवासी राजकुम...