बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: बलिया। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्प की ओर से बलिया स्थापना दिवस पर रविवार को टीडी कॉलेज के मनोरंजन हाल में नाटक 'महानायक मंगल पांडे' का मंचन किया गया। रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी द्वारा लिखित एवं निर्देशित इस नाटक के माध्यम से 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडे के साहस, संघर्ष और उनके आत्मबलिदान को कलाकारों ने मंच पर जीवंत कर दिया। नाटक में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध मंगल पांडे के विद्रोह, देश की आजादी के प्रति उनके समर्पण तथा मातृभूमि के लिए उनके बलिदान को प्रभावशाली दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो गए। शुभारंभ साहित्यिकार डा. जनार्दन राय, परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह, धीरज सर्राफ, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा अमरेंद्र पोत्साययन, भानु ...