बलिया, अक्टूबर 9 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। भोजपुरी लोक संगीत, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन तथा अपसंस्कृति के खिलाफ सांस्कृतिक संस्थान 'लोकरस' की ओर से मिश्रवलिया मैरीटार चौराहे पर दो दिवसीय 'बलिया फोक फेस्टिवल' का आयोजन किया गया है। कला-साहित्य के इस उत्सव में 10 और 11 अक्तूबर को खांटी माटी के रंग देखने को मिलेंगे।

कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम के आयोजक लोकगायक शैलेन्द्र मिश्र और सत्येन्द्र पाण्डेय ने बताया कि आयोजन के पहले दिन दस अक्तूबर को शाम पांच बजे से साहित्यिक समागम के तहत कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें डॉ. जौहर शाफियावादी, डॉ. कमलेश राय, शिवजी पाण्डेय 'रसराज', शशि प्रेमदेव, हृदयानंद विशाल, मुक्तेश्वर परासर, मेधा सिंह, डॉ. कादम्बिनी सिंह और प्रतिभा यादव काव्य पाठ करेंगी। जबकि दूसरे दिन 11 अ...