बलिया, अगस्त 26 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के वार्ड नंबर पांच निवासी व्यवसायी भोला गुप्त को ठगों ने व्हाट्सएप पर भेजी एक संदिग्ध एपीके फाइल खुलवाकर 12 हजार 300 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।भोला गुप्त के अनुसार, मंगलवार देर रात उनके मोबाइल पर 'पीएम आवास लिस्ट' के नाम से एक फाइल भेजी गई थी। उन्होंने जैसे ही फाइल खोली, कुछ देर बाद उनका व्हाट्सएप बंद हो गया। बाद में पता चला कि साइबर अपराधियों ने उनके व्हाट्सएप अकाउंट पर नियंत्रण कर लिया है। ठगों ने उनके व्हाट्सएप से परिचितों को हथेली में टांके लगे होने की तस्वीर भेजी और डॉक्टर को दिखाने के नाम पर तत्काल रुपये भेजने की अपील की। इसके बाद साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप पर स्कैनर भेजकर अलग-अलग लोगों से रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। पीड़ि...