Balia News: 'दास्तान-ए- भगत सिंह' की हुई प्रस्तुति
बलिया, सितम्बर 27 -- Balia News: बलिया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के पूर्व संध्या पर रविवार की शाम संकल्प संस्था के अमृतपाली स्थित कैंप कार्यालय पर 'दास्तान-ए- भगत सिंह' की प्रस्तुति हुई। शुभारंभ संकल्प के रंगकर्मियों ने 'मेरा रंग दे बसंती चोला',और 'सरफरोशी की तमन्ना' गीतों की प्रस्तुति के साथ किया। इसके बाद वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने भगत सिंह के जीवन को दास्तान के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भगत सिंह पैदा नहीं होते बल्कि भगत सिंह को भगत सिंह परिस्थितियां बनाती हैं। वह अपने समकालीन क्रांतिकारियों में इसलिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं क्योंकि वे वैचारिक रूप से बहुत समृद्ध थे। इस मौके पर डॉ.अखिलेश सिन्हा, अभिमन्यु यादव, ट्विंकल गुप्ता, राहुल चौरसिया, अनुपम पाण्डेय, तुषार पांडेय, रिजवान, रिया वर्मा, भाग्यलक्ष्मी, लक्की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.