Balia News: 'छोटी काशी' में श्रीराम का राज्याभिषेक, रामलीला सम्पन्न
बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध व ऐतिहासिक रसड़ा की रामलीला सोमवार की रात में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हो गई। इस दौरान नगर के ब्रह्मस्थान स्थित अयोध्या मंच पर विराजमान राम, जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न , हनुमानजी व राम दरबार के नयनाभिराम झांकी के दर्शन के लिए देर रात से सुबह छह बजे तक बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान नगर के विभिन्न मार्गों से होकर रामलीला कमेटी की ओर से निकाले गए आकर्षक लाग व मनमोहक झांकी दर्शकों में कौतूहल का केंद्र बना रहा। अयोध्या मंच पर संपूर्ण ऋषि-मुनियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। जिसमें स्वयं भगवान शंकर ने तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस पवित्र कार्यक्रम में भाग लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.