Balia News: 'खुशबू' के संघर्ष भरे जीवन में डीएम ने भरा रंग
बलिया, सितम्बर 16 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। माता-पिता के निधन के बाद दो छोटी बहनों और एक भाई की जिम्मेदारी संभाल रही 19 वर्षीय खुशबू को जल्द ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उसकी दोनों बहनों और भाई को कक्षा 12 तक मुफ्त शिक्षा दिलाने के निर्देश दिए। परिवार को अंत्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान और गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा बच्चों के लिए दो साइकिल दिलाने को कहा। डीएम ने परिवार को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से भी लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
खुशबू की पारिवारिक स्थिति संचार माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर डीएम ने मनियर नगर पंचायत के ईओ के माध्यम से खुशबू को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया। मनियर नपं के वार्ड नंबर 13 में रहने वाली 19 वर्षीय खुशबू अपने माता-पिता के निधन के बाद पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.