Balia News: 'खतरे में नौनिहाल' जिम्मेदार बेखबर
बलिया, जुलाई 23 -- Balia News: पूर। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अधिकांश निजी विद्यालयों में शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए डग्गामार और जर्जर वाहनों से बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का कार्य किया जा रहा है। कई वाहन ऐसे हैं, जिनकी हालत कबाड़ से भी बदतर है। कुछ वाहनों के पास न तो वैध कागजात है और न ही स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए जरूरी परमिट। बावजूद ऐसे वाहन बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो कई वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंसकर ले जाया जाता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदार विभाग सक्रिय होते हैं और जांच व कार्रवाई की बातें होती हैं, लेकिन कुछ दिन बाद अभियान ठंडे बस्ते में चला जाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और परिवहन विभाग से निजी स्कू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.