बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा और सरयू नदी की बाढ़ और कटान से प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर 13 अक्तूबर को कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी सफलता के लिए 'नदी कटान खेती एवं गांव बचाओ संघर्ष समिति' के संयोजक अंजू की अध्यक्षता में सोमवार को मनियर में बैठक हुई। इसमें सुल्तानपुर और खादीपुर गांव के समिति कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।अंजू ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि गंगा और सरयू की कटान से पूरे जिले के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो सकता है। इसका स्थायी समाधान जरूरी है। बैठक में राजाराम, उषा, सुरेंद्र, शिवजी, मनकिया, परशुराम, कन्हैया रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...