Balia News: 'आधी रोटी खायेंगे-स्कूल पढ़ने जायेंगे' का बुलंद किया नारा
बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के न्याय पंचायत नागपुर में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान की रैली प्रावि मोतिरा से निकाली गई। ग्राम प्रधान वकील राजभर व न्याय पंचायत समन्वयक पंकज सिन्हा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में न्याय पंचायत के 18 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों समेत सभी शिक्षक शामिल रहे। रैली में शामिल बच्चे 'आधी रोटी खायेंगे-स्कूल पढ़ने जायेंगे', 'एक भी बच्चा छूटा-संकल्प हमारा टूटा', 'पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी है घर की', 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' आदि नारे लगा रहे थे।रैली के समापन के बाद बच्चों को मिठाई खिलाने के साथ ही भोजन कराया गया। इस दौरान राजशेखर सिंह, अंजनी गुप्त, श्याम बिहारी, सूर्य नारायण, सुहैल अहमद, घनश्याम, संजय कुमार, संजय यादव, धीरज गुप्त, नितिन सिंह, आंचल, देवानंद खरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.