Balia News: हौसलों के पहियों पर बैठकर स्कूल जाएगी रागिनी
बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के दिघेड़ा ग्रामसभा के रानीपुर गांव निवासी देवेन्द्र राजभर की बेटी सात वर्षीय रागिनी के स्कूल जाने में अब पैर की दिव्यांगता बाधक नहीं बनेगी। बुधवार को रानीपुर पहुंचे डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने उसके सपनों में जान फूंकते हुए उसे दो ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई। स्कूल बैग और कॉपी किताब के साथ ही चॉकलेट देने के साथ ही परिवार को आश्वस्त भी किया कि रागिनी की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। सरकार की ओर से उपलब्ध सभी जरूरी सुविधाएं और हरसंभव सहायता बच्ची को दिलाई जाएगी। डीएम ने रागिनी की मेडिकल जांच कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि बच्ची के पैर की समस्या का उचित उपचार कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। रागिनी के घर से स्कूल तक जाने वाली सड़क को भी जल्द ठीक कराने को कहा। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.