बलिया, जुलाई 24 -- Balia News: पूर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र कडसर के मुजही-टेटियापुरा टैपिंग मार्ग पर पिछले दो वर्षों से जर्जर 11 केवी विद्युत पोल और ढीले लटकते तार ग्रामीणों के लिए जानलेवा खतरा बने हुए हैं। पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और उस पर लगे विद्युत उपकरण भी जर्जर अवस्था में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और तेज हवा के दौरान कभी भी पोल गिर सकता है, जिससे किसानों, राहगीरों और आसपास के लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी बनी हुई है। इसी तरह विद्युत उपकेंद्र पहराजपुर के अंतर्गत पहराजपुर गांव में 63 केवीए ट्रांसफार्मर से निकली एलटी लाइन और उसी पोल से निकली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन मुख्य रास्ते तथा खेतों के ऊपर से महज चार से पांच फीट की ऊंचाई पर गुजर रही है।...