बलिया, जुलाई 25 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले के सोहांव ब्लॉक स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में उद्यान विभाग की ओर से स्थापित हाईटेक नर्सरी से भदई सीजन वाले सब्जी का पौध मिलना शुरू हो गया है। यह जिले के सब्जी उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें अब प्रतिकूल मौसम में भी गुणवत्तायुक्त और रोगमुक्त सब्जियों के पौधे आसानी से मिल सकेंगे। लिहाजा उत्पादन बढ़ेगा तो आमदनी भी बढ़ेगी।जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने बताया कि उद्यान विभाग ने जनपद में आधुनिक तकनीक की दो हाईटेक सब्जी नर्सरियां स्थापित की है। एक सोहांव जहां से पौध मिलना शुरू हो गया है तथा दूसरा बछईपुर में है। वहां भी जल्द ही किसानों को पौध किसानों को मिलने लगेंगे। बताया कि इन नर्सरियों में नियंत्रित वातावरण में टमाटर, बैंगन, मिर्च समेत विभिन्न सब्जियों के स्वस्थ एव...