Balia News: हर पात्र को मिलेगा आवास, झोपड़ीमुक्त होगा जनपद
बलिया, सितम्बर 24 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अगले कुछ दिनों के लिए अपना रोडमैप सामने रखा है। गुरुवार को पहली बार मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुनवाई को लेकर प्रशासन की प्राथमिकताएं गिनाईं। कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और बलिया को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद को झोपड़ीमुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। ताकि कोई भी व्यक्ति आवास के अभाव में झोपड़ी में रहने को मजबूर न हो।डीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब और पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.