Balia News: हत्या के प्रयास में दो को पकड़ा
बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: बलिया। कोतवली पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो नाबालिगो को रविवार को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। जेपी नगर पुरानी बस्ती निवासी बिट्टू तिवारी ने पुलिस को बताया था कि बाइक में तेल लेने के लिए जाते समय कटहल नाला पुल के पास फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढ़ा निवासी कृष्ण कुमार सिंह, रितुराज चौहान व रितेश पासवान के साथ ही चार-पांच अज्ञात लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद फाईटर आदि से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप लगाया है कि कृष्ण कुमार मुझे खींचकर नाले के किनारे झाड़ी की तरफ ले जाते हुए चाकू से गला काट दिया। आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद जान बच सकी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने दो नाबालिगो को पकड़ लिया, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.