Balia News: हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को दबोचा
बलिया, जुलाई 24 -- Balia News: सुखपुरा। पुलिस ने अधिवक्ता रितेश तिवारी पर कुछ दिनों पहले चाकू से हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कट्टा-कारतूस बरामद किया। पुरानी रंजिश को लेकर जीराबस्ती निवासी अनुभव तिवारी तथा सुजीत सोनार ने चाकू से हमला कर दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने दोनों आरोपियों को बैसहां तिराहे के पास से दबोच लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई कृपाशंकर सिंह व हरीश यादव, सिपाही त्रिपुरारी, अनुभव, राजू कश्यप, अजय कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता पर जानलेवा हमले में दो नामजद पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.