Balia News: हत्या के प्रयास के आरोपी भाइयों को पुलिस ने दबोचा
बलिया, जुलाई 27 -- Balia News: गड़वार। स्थानीय पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त डंडा को बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। इलाके के खड़ीचा निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 24 जुलाई की रात अपने छोटे भाई अभिमन्यु सिंह के साथ गांव में निमंत्रण पर गया था। वहां पर गांव के राजन गुप्ता तथा उसके भाई राहुल गुप्ता से खाने की व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया। बताया है कि घर लौटते समय दोनों भाईयों और उनके पिता गणेश गुप्ता ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडा और चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में अर्जुन और अभिमन्यू गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्रों के खिलाफ हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.