बलिया, जुलाई 13 -- Balia News: बांसडीह। क्षेत्र के ग्राम शिवरामपुर (अनकटपुर) निवासी 40 वर्षीय लालबाबू बिंद पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गड़ासा (दांव)को बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि लालबाबू की तहरीर पर उसी गांव के अच्छेलाल बिंद तथा उसके पुत्र अजीत बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई अजय पाल, सिपाही संदीप सिंह, मनोज सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...