Balia News: हत्या के प्रयास के आरोपी पिता-पुत्रों को दबोचा
बलिया, अक्टूबर 14 -- Balia News: सुखपुरा। स्थानीय पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी दतिवढ़ निवासी राजबली चौहान, उसके पुत्र पिन्टू चौहान तथा हिमांशु चौहान को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद में मंगलवार को राजबली और रामदुलार चौहान के बीच मारपीट हो गयी थी। इस घटना में आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर रामदुलार को घायल कर दिया था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई धर्मेन्द्र यादव, सिपाही अरुण सरोज, जयप्रकाश चौधरी, अरविन्द गुप्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.