Balia News: हड़ताल के बाद काम पर लौटे आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी
बलिया, जुलाई 19 -- Balia News: बलिया। बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर पिछले 24 घंटे से हड़ताल पर गए सफाईकर्मी रविवार से काम पर वापस लौट गए। कर्मचारियों ने नगर में सफाई और कचरा उठान की व्यवस्था को सुचारु कर दिया। वर्ष 2024 में जुलाई-अगस्त और इस वर्ष मई और जून महीने के मानदेय भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को शहर के 316 आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मियों और वाहन चालकों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर दी। कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था काफी हद तक प्रभावित हुई। डंपिंग प्वाइंटों पर कचरे का अंबार लगा रहा। इस मामले में प्रभारी ईओ और नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने मई महीने का भुगतान तो तत्काल कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में करा दिया, जबकि जून माह के भुगतान को 20 जुलाई यानि आज सोमवार तक जारी करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा वर्ष 2024 के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.