बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: भीमपुरा। तेज हवा के बीच मंगलवार की शाम सड़क पर पेड़ गिर गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। पेड़ के साथ बिजली के पोल और पोल के गिर जाने के कारण कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गयी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पेड़ को सड़क से हटवाया जिसके बाद आवागमन समान्य हो सका। बताया जाता है कि रुक-रुक कर हो रही बरसात और तेज हवा के चलते नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित अब्बासपुर गांव के पास नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ के साथ आसपास मौजूद बिजली के तार पोल समेत धाराशायी हो गये। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: लगातार हो रही बारिश से त्रस्त हो गया जनजीवन इस के बाद इस सड़क पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के प्रयास से पेड़ को सड़क से हटाया गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक आवागम ठप रहा। क्षतिग्र...