बलिया, जुलाई 27 -- Balia News: सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। करंट की चपेट में आकर रविवार को एक युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोथ 45 वर्षीय शमशाद अहमद खां दोपहर में अपने घर में लगे टुल्लू पंप का चालू करने पहुंचे। उन्होंने जैसे ही बोर्ड में लगा टुल्लू का स्वीच दबाया उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की जद में आकर गंभीर रुप से झुलस गये। जानकारी होने पर लोग उन्हें लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो मृतक सऊदी अरब में नौकरी करता था। करीब एक माह पहले वह गांव आया था। दो दिन बाद उसे वापस नौकरी पर जाना था इसके लिए प्लाइट का टिकट और अन्य सभी तैयारी कर चुका था। इसी बीच रविवार को दुर्घटना हो गयी। उसकी मौत के बाद पत्नी ...