Balia News: स्वर्ण व्यवसायी से डेढ़ लाख नगद, 10 लाख के गहनों की लूट
बलिया, अगस्त 16 -- Balia News: भरौली (बलिया)। नरही थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कोरंटाडीह अंतर्गत ग्राम सभा उजियार के कुहकुमपट्टी मौजे में 15 अगस्त की शाम लगभग साढ़े सात बजे दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने दुकान से घर जा रहे स्वर्ण व्यवसायी से नकदी और गहनों की लूट कर ली। उजियार निवासी आशीष वर्मा पुत्र कैलाश वर्मा अपने पुत्र प्रीतम वर्मा के साथ कल शाम लगभग साढ़े सात बजे दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही भरौली गोलंबर से 200 मीटर आगे बढ़े दो बाइक पर सवार आधा दर्जन नकाबपोश लूटेरों ने आगे पीछे से घेर कर गाड़ी रोक लिया ।कुछ देर तक दोनों से छीना झपटी हुई और नकाबपोश पैसे और गहनों से भरा बैग लेकर भरौली की तरफ फरार हो गए। आशीष ने कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन भरौली पेट्रोल पंप के आगे लुटेरे फरार हो गए। आशीष तुरंत भरौली गोलंबर पर तैनात पुलिसकर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.