Balia News: स्थापना दिवस पर हवन-पूजन और आरती
बलिया, अक्टूबर 19 -- Balia News: बलिया। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इस अवसर पर हवन-पूजन, आरती के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि विजयदशमी से एक दिन पहले संघ की स्थापना 11 साल पहले की गयी थी। इसका उदेश्य आदर्शवान, चरित्रवान एवं संस्कारवान समाज की स्थापना है। आज यह संगठन देश के अधिकांश राज्यों, शहरों एवं गांवों में काम कर रहा है। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, रिंकू दुबे, दयाशंकर तिवारी, ओमप्रकाश पांडे, विष्णु कुमार मिश्र, रामजी चौबे, जितेंद्र तिवारी, सत्यप्रकाश ओझा, सरोज दुबे, सत्येंद्र पांडे, मनीष दुबे आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.