Balia News: स्थलीय निरीक्षण कर ही निपटाएं भूमि सम्बंधित विवाद
बलिया, जुलाई 18 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण मुख्य समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व एसपी ओमवीर सिंह समेत अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों ने जनशिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 209 शिकायतों में 22 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामले संबंधित विभाग को भेजने के साथ ही अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिया गया।समाधान दिवस पर छितौनी में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल एवं कानूनगो को मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा चिंतामनपुर में दो भाइयों के बीच भूमि विवाद के मामले में संबंधित क्षेत्राधिकारी (सीओ) को तत्काल मौके पर पहुंचकर विवाद का निस्तारण कराने के निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- M...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.