Balia News: स्टील के बर्तनों में ही बनेगा एमडीएम, रोजाना होगी जांच
बलिया, सितम्बर 17 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका केंद्रों के संचालन तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड मिल योजना की समीक्षा की गई। डीएम ने शिक्षा और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और योजनाओं के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। विद्यालयों में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी उन्होंने सख्त निर्देश दिए। खाना बनाने वाले स्थान पर सफाई रखने तथा स्टील के बर्तनों में ही भोजन पकाना सुनिश्चित करने के साथ ही प्रतिदिन जांच कराने को कहा। लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई को चेताया। सभी विद्यालयों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.