Balia News: स्कूल में पढ़ाई के दौरान छात्रा की मौत
बलिया, जुलाई 29 -- Balia News: बलिया। शहर के रामपुर उदयभान में संचालित रामरति सरस्वती बालिका विद्यालय में पढ़ने पहुंची एक छात्रा की बुधावार को मौत हो गयी। इस घटना के स्कूल और परिवार में मातम पसर गया। शहर के काशीपुर निवासी पवन तिवारी की 13 वर्षीय पुत्री शिवांशी कक्षा सात में पढ़ती थी। रोज की तरह बालिका बुधवार को स्कूल पहुंची। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान उसकी तबियत अचानक खराब हो गयी। शिक्षकों ने मामले से परिजनों को अवगत कराया तो उन्होंने एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचने को कहा। हालांकि शिक्षक उसे नर्सिंग होम लेकर पहुंचे तो चिकित्सक नहीं मिला। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस सम्बंध में स्कूल की प्रधानाचार्य प्रतिमा सिंह का कहना है कि बालिका के दिल में छेद था जिसका इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.