Balia News: स्कूल परिसर में विधायक ने रोपे पौध
बलिया, जुलाई 7 -- Balia News: बेल्थरारोड। सुभासपा विधायक हंसू राम ने मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय तिरनई खिजीरपुर के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि धरती को हरा-भरा और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने मौजूद नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधे लगाने की जिम्मेदारी निभाएं तो क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरा देश हरित क्रांति की ओर बढ़ सकता है। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी शशि कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.