बलिया, जुलाई 15 -- Balia News: बलिया। हनुमानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोठहुली की ओर से प्राथमिक वि‌द्यालय गोठहुली नं.-1, प्राथमिक विद्यालय गोठहुली नं.-2 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठहुली द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत रैली तथा 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैली को प्रधान अंजनी कुमार चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद तीनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व, प्रत्येक बच्चे के विद्यालय में नामांकन, संचारी रोगों की रोकथाम तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल बच्चे प्ररेणादायक नारा लगाते चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Gonda News: इटियाथोक में बच्चों ने निकाली नामांकन रैली बच्चों ने पौध र...