बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: नगरा। प्राथमिक विद्यालय लोहरइया पर गुरुवार को विद्यालय के बच्चों को स्कूल ड्रेस के रूप में टी-शर्ट एवं लोअर वितरित किया गया। इस कार्य में प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र प्रताप राही, सहायक अध्यापिका रिंकी, अमिषा सुजान, सुधा चौहान, पूजा, तारा चौहान व अर्चना श्रीवास्तवा पूरे मनोयोग से जुटी रही। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बभनौली वेस्ट लहसनी के बच्चों को भी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार एवं सहायक अध्यापक अजय कुमार तथा रंजू चौहान ने बच्चों में टी-शर्ट एवं लोअर वितरित किए गए। इस मौके पर अजय श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...