Balia News: सो रहे किसान पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर
बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के आसन गांव में धान की नर्सरी की रखवाली कर रहे एक अधेड़ किसान पर मंगलवार की रात अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसन गांव निवासी 62 वर्षीय तेज बहादुर सिंह अपने ट्यूबवेल पर धान की नर्सरी को नीलगायों से बचाने के लिए रात में सोए हुए थे। इसी दौरान देर रात किसी व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.