बलिया, अक्टूबर 13 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में जिले की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सख्ती दिखाई है। बीएसए को निर्देशित किया है कि वे प्रधानाध्यापकों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित करें। जिले के निजी विद्यालयों में भी सोलर पैनल लगवाने का प्रयास किया जाय। साथ ही किसानों और कोटेदारों तथा नगरपालिका व टाउन एरिया के क्षेत्रों में चेयरमैन के माध्यम से लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। सीएमओ को भी अपने विभाग के सक्षम कर्मचारियों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति,...