बलिया, नवम्बर 3 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। धनतेरस छह नवम्बर एवं प्रकाश पर्व दीवाली आठ नवम्बर को मनाई जायेगी। इन दोनों पर्वों को लेकर सराफा बाजार में एक सप्ताह पहले से चहल-पहल बढ़ गई है। लेकिन सोना-चांदी के भाव में अस्थिरता से ग्राहकों में असमंज की स्थिति है। आभूषण कारोबारियों को इन पर्वों पर पिछले साल से बेहतर कारोबार की उम्मीद है। महंगाई की मार के बाद भी अनुमान के मुताबिक इन त्योहारों पर जिले में 15 से 20 करोड़ के कारोबार की संभावना है। शहर के कासिम बाजार, चौक, स्टेशन रोड पर स्थित आभूषण दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। व्यापारियों ने आभूषणों से लगायत चांदी के सिक्कों तक का स्टॉक सजा दिया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: धनतेरस पर बाजार में बरसेगी धनवर्षा, कीमतों में गिरावट से सर्राफा बाजार में दोगुने कारोबार की उम्मीद धन...