Balia News: सेवा के छह साल पूरा होने पर बुजुर्गों को कराया भोजन
बलिया, अक्टूबर 16 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। 69 हजार शिक्षक भर्ती में नियुक्त अध्यापकों की सेवा का शुक्रवार को छह साल पूरा हुआ। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धा आश्रम गड़वार में बुजुर्गों को भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दुष्यन्त सिंह ने कहा कि छह साल पहले इसी दिन सरकार ने शिक्षक के रूप में समाज को नई दिशा देने की जिम्मेदारी सौपी थी। पंकज सिंह ने कहा कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत जिले में तैनात करीब 16 सौ शिक्षक सरकार द्वारा समय- समय पर चलाई जा रही योजनाओं को सफल बनाने में लगे हुए हैं। स्मार्ट क्लास समेत अन्य विभिन्न माध्यमों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देते हुए बेसिक शिक्षा की तस्वीर बदलने को संकल्पित हैं। जनपद को निपुण करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान सतीश मेहता, ललित मोहन सिंह, आशुतोष तिवारी, योगेन्द्र सिंह, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.