बलिया, जुलाई 2 -- Balia News: बेल्थरारोड। नगर निवासी रोहित जायसवाल ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ग्रेड-ए (असिस्टेंट मैनेजर) परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनके गृह नगर पहुंचने पर प्रशांत कुमार मंटू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान रोहित के माता-पिता भी थे। रोहित ने सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली से 12वीं के बाद जबलपुर से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...