बलिया, सितम्बर 13 -- Balia News: बैरिया। स्थानीय विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत क्षेत्र भर में हो रही विद्युत कटौती और अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कथित उदासीनता और कार्यप्रणाली से नाराज दर्जनों छात्र नेताओं तथा सैकड़ों उपभोक्ताओं ने आंदोलन का निर्णय लिया है। छात्र नेता नितेश सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह 10 बजे बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। छात्र नेता नितेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। बार-बार बिजली कटने से आम उपभोक्ताओं के साथ ही छात्रों, किसानों और व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Balia News: बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की ...